महज दो दशक पुराने छोटे से राज्य उत्तराखंड में सियासी उठापटक फिर एकबार जोरों पर है. राज्य में अबतक 4 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं लेकिन केवल एक ही मुख्यमंत्री ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया और वो हैं राज्य के तीसरे सीएम रहे नारायण दत्त तिवारी. तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे का बाद राज्य अपना 11वां सीएम तलाश रहा है. आइए जानते हैं प्रदेश में कब-कब चुनाव हुए और कौन-कौन सत्ता के शीर्ष पर आसीन हुआ...
9 नवंबर सन 2000 को राज्य का गठन हुआ था और पहले मुख्यमंत्री बने थे नित्यानंद स्वामी.
-पहले सीएम नित्यानंद स्वामी: कार्यकाल- 9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001(354 दिन)
-दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी: कार्यकाल- 30 अक्टूबर 2001 से 2 मार्च 2002( 4 महीने)
राज्य में पहला विधानसभा चुनाव हुआ और कांग्रेस ने मारी बाजी, बीजेपी सत्ता से बाहर...
-तीसरे मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी-कार्यकाल 2 मार्च 2022 से 7 मार्च 2007(पूरे 5 साल)
साल 2007 में विधानसभा चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस की हार हुई और सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई
-चौथे सीएम भुवन चंद्र खंडूरी: कार्यकाल- 7 मार्च 2007 से लेकर 26 जून 2009( 2 साल 11 महीने)
-पांचवे मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल: कार्यकाल- 27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011(2 साल 75 दिन)
-छठे मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी: कार्यकाल- 11 सितंबर 2011 से लेकर 13 मार्च 2012(184 दिन)
राज्य में तीसरी विधानसभा में कांग्रेस ने सरकार बनाई
सातवें मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा: कार्यकाल- 13 मार्च 2012 से लेकर 31 जनवरी 2014 (1 साल 324 दिन)
आठवें मुख्यमंत्री हरीष रावत: कार्यकाल- 1 फरवरी 2014-राष्ट्रपति शासन, 21 अप्रैल 2016(एक दिन के लिए सीएम), 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017 तक रहा तीसरा कार्यकाल
2017 में राज्य में चौथा विधानसभा चुनाव हुआ इसमें बीजेपी सत्ता में आई और कांग्रेस की हार हुई
नौंवा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत: कार्यकाल-18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021
दसवें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत: कार्यकाल-114 दिन
तीरथ सिंह रावत उत्तराखंज के अबतक सबसे कम कार्यकाल वाले सीएम रहे हैं.