UP: अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, CM ने दिए आरोपियों पर NSA लगाने के आदेश

Updated : May 28, 2021 16:23
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़(Aligarh) जिले के लोधा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करसुआ में शुक्रवार को जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों की हालत गंभीर है. जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मरने वालों ने गांव के ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी. मृतकों में दो करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर भी बताए जा रहे हैं.

सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों से पीड़ितों की मदद करने और आरोपियों पर एनएसए लगाने का आदेश दिया है. वहीं सीएम योगी ने जिस ठेके से शराब खरीदी गई है, उसे सील करके आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने को भी कहा है.

liquorPoisonous LiquorUttar PradeshUP policecm yogiAligarh

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या