UP Election 2022: देश के सबसे बड़े राज्य में भाजपा (BJP) के साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इसपर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तीखा हमला किया.
अखिलेश ने सभी दावों को कटघरे में रखा और प्रदेश सरकार को दंभी बताते हुए कहा कि चौवन गुज़रे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के. किसान, गरीब, महिला और युवा पर अत्याचार के बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत और ठप्प कारोबार के बहकावे, जुमलेबाज़ सरकार के नहीं चाहिए. ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठग का साथ, ठग का विकास, ठग का विश्वास और ठग का प्रयास.