उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चित्रकूट (Chitrakoot) जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव में जहरीली शराब (liquor) पीने से 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर बनी है. इस घटना के बाद चित्रकूट जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. दरअसल चित्रकूट के खोपा गांव में शनिवार देर रात कई लोगों ने साथ में बैठकर शराब पी थी. इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे. देर रात लोगों की हालत बिगडऩे लगी. जिस परचून की दुकान से देशी शराब खरीदी गई थी, उसमें ताला लगाकर शराब की पेटियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. चित्रकूट एसपी अंकित मित्तल ने राजापुर थाने के एसआई और दो सिपाहियों को निलंबित (suspend) कर दिया है.