युनाइटेड अरब एमिरेट्स ने भारत और पाकिस्तान(India and Pakistan Relations) के बीच मध्यस्थता करवाने की बात स्वीकारी है. वॉशिंगटन में यूएई(UAE) के एंबेसडर यूसफ अल ओतैबा ने कहा कि उनके देश ने दोनों देशों के संबंधों को वापस सुधारने में भूमिका निभाई है. ओतैबा ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक चर्चा में कहा कि यूएई इस संबंध को कम से कम इस स्तर पर पहुंचाना चाहता है कि जहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हो. उधर रायटर्स ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के शीर्ष इंटेलिजेंस अधिकारियों ने इस साल जनवरी में दुबई में गुप्त बैठक की है.
बता दें कि 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की तरफ से अचानक ऐसी घोषणा हुई थी कि दोनों देश जम्मू-कश्मीर और दूसरे इलाकों में एलओसी पर संघर्ष विराम के समझौतों को पालन करने पर सहमत हैं. हालांकि बाद में भारत और पाक ने मीडिया में इस मुद्दे पर खुलकर बात करने से साफ इनकार किया.