Dhoni Twitter Blue Tick: शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से कुछ समय के लिए ब्लू टिक (Blue Tick) हट गया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही माही का ब्लू टिक वापस कर दिया गया. बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से ट्विटर पर धोनी के एक्टिव ना होने के चलते उनका ये ब्लू टिक हटाया गया था. धोनी के ब्लू टिक हटाए जाने पर उनके फैंस काफी निराश हुए और उन्होंने ट्विटर को निशाने पर लिया.
यह भी पढ़ें । Khel Ratna Award: राजीव गांधी नहीं अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा खेल रत्न अवॉर्ड
बता दें कि ट्विटर पर धोनी के 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं और उन्होंने आठ जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था. धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और तभी से वो ट्विटर पर काफी कम सक्रिय दिखे हैं.