ट्विटर ने फिर डिलीट किए कंगना के ट्वीट्स, नियमों के उल्लंघन की कही बात

Updated : Feb 04, 2021 16:22
|
Editorji News Desk

ट्विटर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के कुछ ट्वीट्स फिर से डिलीट कर दिए हैं. ट्विटर का कहना है कि कंगना के ये ट्वीट्स इस प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करते हैं. कंगना के दो ट्वीट्स को ट्विटर ने डिलीट किया है. दोनों ही ट्वीट्स किसान आंदोलन और इसे मिले इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज़ के समर्थन के बाद पैदा हुई बहस से जुड़े हैं. डिलीट किए गए एक ट्वीट में कंगना ने क्रिकेटर रोहित शर्मा के ट्वीट को रीट्वीट करके भारतीय क्रिकेटरों पर निशाना साधा था. इसमें बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था. बता दें कि इसके पहले भी कंगना के ऊपर जनवरी में ट्विटर ने अस्थायी तौर पर रोक लगा दी थी. रोक इसलिए लगाई गई थी क्योंकि उन्होंने वेब सीरीज़ 'तांडव' से जुड़े लोगों का सिर काटने की बात अपने ट्वीट में लिखी थी. जिस तरह के विवादित ट्विट्स वो करती हैं उसकी वजह से कई बार उनका अकाउंट सस्पेंड करने की भी मांग उठ चुकी है.

Farmers ProtestKangana Ranautfarm lawsFarm Bill 2020Twitter IndiaTwitter

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब