अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताऊते (Tauktae) का असर राजधानी दिल्ली (Delhi) पर भी साफ दिखाई दे रहा है. मंगलवार से ही दिल्ली में मंद-मंद बौछारों का सिलसिला जारी हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जो कि पिछले एक दशक में सबसे कम है. बता दें कि मई महीने में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है जो मंगलवार को 30-32 डिग्री के आसपास बना रहा.
IMD के मुताबिक अगले एक दो दिनों तक NCR के आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया हैं. इसके अलावा राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के कई हिस्सों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है.