टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भाला फेंक (Javelin throw) में 23 साल के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. देश जश्न मना रहा है. बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood stars) भी इस मौके पर बहुत खुश हैं और नीरज को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
- स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने Tweet कर कहा, 'नमस्कार. एक नया इतिहास रचाने वाले नीरज चोपड़ा पर सारे भारतवर्ष को गर्व है. मैं देश के गौरव नीरज का अभिनंदन करती हूं.
- खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत बधाई. आप अरबों लोगों के खुशी के आंसुओं के लिए जिम्मेदार हैं. वेल डन.'
- रणदीप हुड्डा ने हरियाणवी में लिखा, खैंच राख्या सै मीटर, सबसे बेहतरीन रंग का मेडल मिला है.
- अनिल कपूर ने नीरज का भाला फेंकते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बहुत बधाई नीरज चोपड़ा.
- फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने नीरज को गोल्ड मेडल मिलने पर बधाई दी. भंडारकर ने लिखा- क्या ऐतिहासिक क्षण हैं. #NeerajChopra का स्प्लेंडिड गोल्डन थ्रो. इस शानदार उपलब्धि के लिए आपको बधाई. भारत को आप पर गर्व है.
- एक्टर अजय देवगन ने ट्विटर पर नीरज की फोटो शेयर करते हुए लिखा- टोक्यो ओलंपिक्स के लिए बधाई हो नीरज. आप और तरक्की करो. आपने अपने पैरेंट्स और देशवासियों का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया है. मैं बता नहीं सकता कि कितना खुश हूं. ये लाजवाब है.