Tokyo Olympics में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के जैवलिन ने जैसे ही 'गोल्डन स्पॉट' छुआ उसकी धमक हजारों मील दूर हरियाणा (Haryana) के उनके गृह जिले पानीपत (Panipat) में पूरी गूंज के साथ सुनाई दी. पानीपत में उनके गांव खंडरा में जश्न का माहौल दिखा और उनके पिता ने सभी की बधाइयों को स्वीकार करते हुए देश को नमन किया. नीरज के पिता सतीश कुमार बोले कि उनके बेटे ने केवल उनके ही नहीं बल्कि देश के सपने को पूरा किया है.
नीरज की सफलता पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उन्हें बधाई दी और उन्हें भारत लौटने पर पूरा मान सम्मान देने की बात कही. पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने छह करोड़ रुपये का इनाम और सरकारी नौकरी समेत कई बड़े ऐलान नीरज के नाम से किए. ठेठ हरियाणवी बोली में खट्टर ने कहा कि नीरज के भाले ने लट्ठ गाड़ दिया.
ये भी देखें । Tokyo Olympics: कुश्ती में बजरंग पूनिया ने दिखाया दम, कजाकिस्तान के पहलवान को हरा कर कांस्य पदक जीता
नीरज की कामयाबी देश की कामयाबी बनी और हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज उनकी जीत पर नाचते हुए नजर आए और उन्होंने खुद अपने हाथों से लोग के बीच लड्डू बांटें.नीरज की जीत का जश्न जम्मू में भी नजर आया जहां CRPF के जवानों ने नाच-गए कर उनकी सफलता को सेलिब्रेट किया.