1 अप्रैल को अप्रैल फूल यानि मूर्ख दिवस मनाया जाता है. इसी दिन को इस्तेमाल करते हुए मुंबई पुलिस ने कोरोना महामारी में बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों पर अपने ट्विटर पोस्ट के जरिये कटाक्ष किया है. मुंबई पुलिस ने लिखा है कि बाहर बिना मास्क के घूम रहे मूर्ख को लगता है कि महामारी खत्म हो चुकी है. पोस्ट के साथ हैशटैग #GetRealMaskUp, #AprilFoolsDay, #WearAMask और #TakingOnCorona को भी जोड़ा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों को मुबंई पुलिस की यह क्रिएटिविटी बहुत पसंद आई.