मध्यप्रदेश भी कोरोना से बेहाल है. हर दिन यहां 11-12 हजार नए मामले दर्ज हो रहे हैं. बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 105 लोगों की जान चली गई. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि राज्य में एक भी अस्पताल ऐसा नहीं है, जिसमें दवा, इंजेक्शन, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस या बिस्तर हों और CM कह रहे हों कि सब कुछ पर्याप्त है. कमलनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया दूसरी लहर को लेकर सतर्क कर रहे थे.