क्या सुधर रहे हैं भारत-पाक के बीच रिश्ते? रोडमैप तैयार करवा रहा है UAE का शाही परिवार

Updated : Mar 23, 2021 10:55
|
Editorji News Desk

बीते कुछ दिनों से कई ऐसी खबरें आ रही हैं जिससे लगता है कि भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) रिश्तों को बेहतर करने की ओर बढ़ रहे हैं. समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों ने शांति स्थापित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शाही परिवार की मध्यस्थता से रोडमैप तैयार करने पर काम किया है. दोनों देशों में सीजफायर (ceasefire) पर सहमति बनने के एक दिन बाद ही संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्‍दुल्‍ला बिन जायद का भारत आना ऐसा ही संकेत देता है. दरअसल भारत और पाकिस्‍तानी सेना के बीच अचानक सीजफायर को प्रभावी तरीके से लागू करने के बयान से दुनिया के कई देशों को हैरत हुई. शायद यही कारण है कि पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना भी की है. यूएई के अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच गुपचुप तरीके से वार्ता हुई है. UAE ने इसकी मध्‍यस्‍थता की है.

UAEPrime MinisterterrorismNarednra ModiImran khanIndiaPakistanIndia-Pakistan tiesDialogue

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?