गुरुवार को शेयर मार्केट (SHARE MARKET) की ओपनिंग तेजी के साथ हुई. जहां सेंसेक्स (SENSEX) 441 अंक की तेजी के साथ 50,242 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी (NIFTY) 131 अंक की तेजी के साथ 14,852 के स्तर पर खुला. बीएसई (BSE) की 1289 कंपनियों में शुरुआत में तेजी के साथ ट्रेडिंग हुई.
निफ्टी के टॉप गेनर में टाटा स्टील, हिन्डाल्को और जेएसडब्लू स्टील शामिल रहे. वहीं इनफोसिस, हीरो मोटोकॉर्प और डॉ. रेड्डीज लैब के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.