Punjab Congress में नहीं खत्म हो रही कलह, नवजोत सिद्धू ने असंतुष्टों के साथ बैठक की तस्वीर ट्वीट की

Updated : Aug 24, 2021 16:52
|
Editorji News Desk

ये तस्वीर पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में मची अंदरूनी हलचल की हकीकत बयान कर रही है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू असंतुष्ट विधायकों के साथ बैठक के बाद साथ तस्वीर खिंचवाते हुए दिखाई दिए . इस तस्वीर को सिद्धू ने खुद ट्वीट किया है, दरअसल सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अब खुले तौर पर बागियों के निशाने पर आ गए हैं, पंजाब में करीब 30 विधायकों ने कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसमें 3 मंत्री भी शामिल हैं, ये सभी लोग कैप्टन को मुख्यमंत्री की कुर्सी हटाए जाने की मांग कर रहे हैं.

इसी मसले पर पंजाब कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंदर बाजवा के घर पर सभी असंतुष्ट विधायकों और मंत्रियों की बैठक हुई थी, जिसके बाद असंतुष्टों की एक बैठक प्रदेश कांग्रेस के हेडक्वार्टर में भी हुई. बैठक के बाद बाजवा ने कहा कि कैप्टन को तुरंत उनके पद से हटाया जाना चाहिए और इस मसले पर वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी करेंगे.

ये भी पढ़ें: राहुल से मिले भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, पुनिया बोले- लीडरशिप पर नहीं हुई बात

Navjot Singh SidhuAmarinder SinghPunjab CongressPunjab

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'