घर लौटे बाबा का ढाबा के मालिक, कहा- यूट्यूबर्स ने माफी मांगने का बनाया दवाब, इसलिए की आत्महत्या की कोशिश

Updated : Jun 25, 2021 16:38
|
Editorji News Desk

खुदकुशी की कोशिश के बाद से अस्पताल में भर्ती बाबा का ढाबा(BABA KA DHABA) के मालिक कांता प्रसाद(KANTA PRASAD) अपने घर वापस आ गए है.  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  कांता प्रसाद ने सुसाइड(SUICIDE) करने के पीछे एक बड़ी वजह बताई हैं. उन्होंने पुलिस को अपने बयान में कहा कि, कई यूट्यूबर्स(YOUTUBERS) ने उन पर यूट्यूबर गौरव वासन(GAURAV WASAN) से माफी मांगने के लिए दबाव बनाया था, जिसके बाद वह डिप्रेशन में आ गए थे. और उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा.

हालांकि पुलिस अब उन कथित यूट्यूबर्स की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने कथित तौर पर कांता प्रसाद को कॉल किए थे. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. दरअसल पिछले हफ्ते कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद कांता प्रसाद को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

YoutuberDelhi policeBaba Ka DhabaKanta PrasadGaurav Wasan

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या