अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban, Afghanistan) राज शुरू होते ही उसने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए. उसने महिलाओं की शिक्षा (womens studies) से संबंधित नए नियम जारी किए हैं. अफगानिस्तान में नई तालिबान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री (Higher education) ने कहा है कि महिलाएं पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों सहित विश्वविद्यालयों (University) में पढ़ाई कर सकती हैं, लेकिन क्लास लैंगिक आधार पर अलग होनी चाहिए. यानी लड़के और लड़कियां एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ाई नहीं करेंगे, बल्कि उनके लिए अलग-अलग क्लासरूम होंगे. इसके साथ ही इस्लामी पोशाक पहनना अनिवार्य होगा.
हालांकि मंत्री हक्कानी ने कहा कि विश्वविद्यालय की छात्राओं को हिजाब पहनना अनिवार्य होगा, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या उन्हें सिर्फ हेडस्कार्फ पहनना होगा या फिर पूरा चेहरा ढंकना होगा.