बिहार में बीते 15 सालों में पहली बार ऐसा होगा कि नीतीश CM बनेंगे लेकिन सुशील कुमार मोदी डिप्टी CM नहीं होंगें. इसे लेकर खुद सुशील मोदी का ट्वीट ही चर्चा में है. उन्होंने लिखा भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा. आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा. मुझसे कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता. मोदी ने छीनने शब्द का जिक्र किया तो सियासत भी गरम हो गई. उनके ट्वीट के जवाब में गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे, पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता.