पहलवान सुशील कुमार ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका, रोहिणी कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Updated : May 18, 2021 11:18
|
Editorji News Desk

हत्या के आरोप में फरार चल रहे ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार(Sushil Kumar) ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. मंगलवार को इस केस की सुनवाई होनी है. कई दिनों से फरार चल रहे सुशील कुमार के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी हो चुका है और दिल्ली पुलिस ने उनपर 1 लाख का ईनाम भी घोषित किया है. सुशील कुमार के साथ इसी केस में फरार चल रहे उनके साथी अजय पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है. आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें 23 साल के नेशनल जूनियर लेवल के पहलवान की मौत हो गई थी. इस मामले में नाम आने के बाद से ही सुशील कुमार फरार हैं. दिल्ली पुलिस ने अबतक कई जगहों पर छापेमारी की है लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

wrestlerDelhi policeRohini courtbailSushil Kumar

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या