Earthquake in Haiti: कैरिबियाई देश हैती में जबरदस्त भूकंप, अब तक 29 लोगों की गई जान

Updated : Aug 14, 2021 23:42
|
ANI

कैरिबियाई देश हैती में जोरदार भूकंप (Earthquake in Haiti) के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है. अब तक कम से कम 29 लोगों (Death) के मारे जाने की सूचना है. भूकंप का केंद्र पोर्ट-औ-प्रिंस, हैती से 118 किमी पश्चिम में था. कई इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. भारतीय समय के मुताबिक हैती में शनिवार शाम 5:59 बजे भूकंप आया है. भूकंप के तेज झटकों के बाद इस तटीय देश पर सुनामी (Tsunami) का भी खतरा मंडरा रहा है.

हालांकि हैती आई भूकंप में अभी तक चोटों या मौतों की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं जारी की गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Pakistan: Afghanistan में प्रवेश करने को लेकर चमन बॉर्डर पर भिड़ंत, PAK सेना ने दागे आंसू गैस के गोले

earthquaketsunami advisory issueddeathHaiti

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?