ऑनलाइन टाइम बिताने से स्ट्रेस मैनेजमेंट में मिलती है मदद, लेकिन कितना टाइम बिताना है सही?

Updated : Sep 13, 2021 09:39
|
Editorji News Desk

ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त ऑनलाइन बिताना जहां एक तरफ आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है तो वहीं अगर आप सही तरीके से, लिमिटेड टाइम ऑनलाइन बिताते हैं तो ये आपके बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित हो सकता है. क्लीनिकल साइकोलॉजिकल साइंस जर्नल में छपी एक रिसर्च के अनुसार, अगर आपका बच्चा टीनएज में है और वो लिमिटेड तरीके से ऑनलाइन वक़्त बिताता है तो इससे उन्हें स्ट्रेस मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है. वो उन बच्चों की तुलना में स्ट्रेसफुल सिचुएशन से ज़्यादा बेहतरी से डील कर सकता है जो डिजिटल टेक्नोलॉजी से दूर रहते हैं.  

ये भी देखें: कोरोना महामारी के दौरान स्ट्रेस दूर करने में म्यूज़िक ने की लोगों की मदद: स्टडी 

इस स्टडी के लिए 13 से 17 साल की उम्र के 200 बच्चों के बिहेवियर पर रिसर्च की गई. ये बच्चे सामाजिक और आर्थिक तौर पर कमज़ोर जीवन बिता रहे थे. इन सभी बच्चों को इस्तेमाल करने के लिए iPhone दिए गए और एक हफ्ते तक उनके टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, स्ट्रेस लेवल और मूड में आये बदलावों को नोटिस करने के लिए कहा गया. 

इस जानकारी का इस्तेमाल टीनएजर बच्चों में डिजिटल टेक्नोलॉजी के कारण आये इमोशनल बदलावों का पता लगाने के लिए किया गया. 

रिसर्च के नतीजों से पता चला कि जिन बच्चों ने मॉडरेट टाइम ऑनलाइन बिताया उन बच्चों में स्ट्रेसफुल सिचुएशंस के दौरान नेगेटिविटी कम देखी गई.  वहीं जो बच्चे टेक्नोलॉजी से दूर रहे या जिन्होंने अपना ज़्यादा वक़्त डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ बिताया उनमें नेगेटिविटी ज़्यादा देखने को मिली.

रिसर्चर्स के अनुसार, आर्थिक कमी में जीवन बिता रहे बच्चों को अगर डिजिटल सुविधा मिल जाए और वो उसका सही से इस्तेमाल करें तो उनके लिए ये लाभदायक हो सकता है. ऐसा करने से उन्हें कई तरह की जानकारियां और मदद मिल पाना आसान हो जाता है. 

ये भी देखें: क्या आप भी करते हैं Stress eating? इन तरीकों से रहें स्ट्रेस फ्री और लगाएं आदत पर लगाम

mental healthstressteenagerschild health

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी