Akhilesh Yadav on BJP: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को दुनिया की सबसे झूठी पार्टी करार दिया और लोगों से कहा कि वे भाजपा के झूठ और झूठे प्रचार से बचें. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के दिल्ली और लखनऊ वाले दोनों ड्राइवर लगता है भाग गए हैं. डबल इंजन की सरकार चलाने वालों को ना विकास दिखता और ना वो करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी कैसी पॉलीटिकल आउटफिट है जो रोजगार जैसे असल मुद्दों पर बात ही नहीं करती.
इसके अलावा उन्होंने चाचा शिवपाल यादव को लेकर कहा कि मैं कई बार सफाई दे चुका हूं और कह चुका हूं कि उन का छोटा दल है, उनके लिए समाजवादी पार्टी सीट छोड़ेगी और उनका पूरा सम्मान होगा.
ये भी पढ़ें: BJP पर राहुल गांधी का वार, कहा- जहां हर-हर और घर-घर अन्नदाता वहां किस-किस को रोकोगे?