बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की आत्महत्या के मामले में सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस इस केस ने उनकी जिंदगी के 8 साल तबाह कर दिए. हाल ही में इस मामले को CBI की स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है. इस पर सूरज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सूरज पंचोली ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि 'जिया खान के मामले ने उनकी जिंदगी के 8 सालों को तबाह कर दिए हैं.एक्टर ने कहा कि 'CBI के विशेष कोर्ट में मामला ट्रांसफर होने पर अब मुझे थोड़ी राहत है, मुझे लगता है शुरू से ही यह सीबीआई कोर्ट में होना चाहिए था.' उन्होंने कहा कि 'देर से ही सही लेकिन अब पहुंच गया है. अगर अदालत सुनवाई के दौरान मुझको दोषी पाती है, तो मुझे सजा मिलनी चाहिए और अगर मैं निर्दोष साबित होता हूं तो फिर मैं इन आरोपों से मुक्त होने का हकदार हूं. यह दौर मेरे लिए काफी मुश्किल भरा रहा है. मुझे यकीन है कि अंत में रोशनी होगी.
बता दें अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले ने हाल ही में नया मोड़ लिया है. इस केस को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया गया है. इस मामले में अभिनेता सूरज पंचोली पर कथित तौर पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.
ये भी पढ़ें :Kunal Kapoor लॉन्च कर रहे हैं अपना प्रोडक्शन हाउस, विंटर ओलंपियन शिव केशवन पर बनाएंगे बायॉपिक