'रंग दे बसंती' फेम ऐक्टर कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) अब एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण में हाथ आजमाएंगे. लंबे वक्त से फिल्म मेकिंग में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं कुणाल ने बताया कि वह बतौर प्रड्यूसर अपनी पहली फिल्म छह बार ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले शिव केशवन (Shiva Keshavan) पर बनाएंगे. कुणाल पहले भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं.
कुणाल ने कहा, 'मैं एक असिस्टेंट डायरेक्टर के दिनों से कहानियां लिख रहा हूं और मैं न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में, बल्कि एक निर्माता और निर्देशक के रूप में भी उन कहानियों को जीवित करना पसंद करूंगा.'
एक्टर ने कहा, 'एक अभिनेता के रूप में, आपको किन कहानियों को बताने का मौका मिलता है, इस पर आपका बहुत कम नियंत्रण होता है. आप केवल वही चुन सकते हैं जो आपको पेश किया जाता है और आप किसी अन्य की दृष्टि का हिस्सा हैं, लेकिन एक निर्माता के रूप में, आपके पास अपनी दृष्टि को जीवन में लाने का मौका होता है.'
बता दें 'इंडियाज फास्टेस्ट मैन ऑन आइस' (India’s Fastest Man On Ice) के नाम से जाने जाने वाले केशवन ने करीब 20 साल तक विंटर ओलंपिक (Winter Olympic) में हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि, साल 2018 में कोरिया में आयोजित विंटर ओलिंपिक के बाद उन्होंने करियर से संन्यास ले लिया.
ये भी पढ़ें:Bharti and Kapil ने रीक्रिएट किया 'बसपन का प्यार' गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो