Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने संसदीय टीम का किया पुनर्गठन, लोकसभा में नेता बने रहेंगे अधीर रंजन

Updated : Jul 18, 2021 15:02
|
ANI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon session) से पहले पार्टी के संसदीय समूह (Parliamentary group) का पुनर्गठन किया है. सोनिया ने दोनों सदनों में पार्टी के बेहतर कामकाज के लिए दो ग्रुप का गठन किया है. ये ग्रुप रोजाना बैठक करेंगे और पार्टी की रणनीति बनाएंगे. सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) को फिर से लोकसभा में पार्टी के नेता के तौर पर चुन लिया है. वहीं गौरव गोगोई को उनका डिप्टी नियुक्त किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि के सुरेश चीफ व्हिफ होंगे और रवनीत सिंह बिट्टू और मनिकम टैगोर लोकसभा में पार्टी के व्हिप होगे. वहीं शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है.

वहीं राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे सदन के नेता हैं, जबकि एक अन्य असंतुष्ट आनंद शर्मा को उप नेता बनाया गया है. जयराम रमेश को उच्च सदन में मुख्य सचेतक बनाया गया है. अंबिका सोनी, पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल इस समूह के अन्य सदस्य बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Karnataka BJP Crisis: येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को बुलाई सभी विधायकों की बैठक, टटोला जाएगा मन

Rajya SabhaAdhir Ranjan ChaudharyloksabhaparliamentCongressSonia gandhiMallikarjun Kharge

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'