सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अदार पूनावाला को अब वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. गृह मंत्रालय ने अदार पूनावाला को अखिल भारतीय आधार पर वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किये हैं. उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए CRPF को तैनात किया गया है. सरकार ने यह कदम वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के शुरुआत से तीन दिन पहले उठाया है. कुछ दिनों से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया राज्यों और प्राइवेट अस्पताल को दी जाने वाली वैक्सीन के बढ़ाए गए दामों को लेकर सुर्खियों में रहा है. हालांकि कंपनी ने बुधवार को राज्यों को बेचे जाने वाली वैक्सीन की कीमत घटा दी.