याददाश्त को बढ़ाने के लिए आपकी मम्मी ने यकीनन आपको हर रोज़ सुबह बादाम खाने को ज़रूर दिये होंगे. याददाश्त बढ़ाने, कोलेस्ट्रोल कम करने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और हेल्दी फैट मिलने तक, बादाम खाने से कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं.
लेकिन जब बात किसी चीज़ से अधिक से अधिक हेल्थ बेनिफिट्स मिलने की हो तो ये जानना ज़रूरी हो जाता है कि उसे खाने का सही तरीका क्या है?
यह भी देखें: हेल्थ से लेकर बालों तक बादाम तेल के असरदार लाभ
कई लोग कहते हैं कि बादाम को भिगोकर खाना चाहिए, तो कई कहते हैं कि इसे सूखा खाने से भी उतने ही फायदे मिलते हैं जितने किसी और तरीके से. तो फिर आखिर बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? यूके के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) बादाम को भिगोकर खाने की सलाह देती है. चलिये बताते हैं क्यों?
डाइजेशन को आसान करती है
बादाम का बाहरी हिस्सा सख़्त होता है. सख़्त होने की वजह उसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है. वहीं पानी में भिगोने के बाद वो सॉफ्ट हो जाते हैं जिससे आपके शरीर के लिए उसे पचाना आसान हो जाता है.
अधिक पोषक तत्व होते हैं अवशोषित
बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है. जब बादाम को भिगोया जाता है तो उससे छिलका निकल जाता है और इसके सारे पोषक तत्व शरीर को मिल जाते हैं
यह भी देखें: बादाम के इस काजल से आंखें रहेंगी स्वस्थ और सुन्दर
स्वाद और बनावट
टैनिन होने की वजह से कच्चे बादाम थोड़े कड़वे स्वाद के साथ सख्त और कुरकुरे होते हैं. भिगोने पर, वो सॉफ्ट और कम कड़वे हो जाते हैं जिससे कुछ लोगों को ये काफी पसंद आते हैं.
हाई कोलेस्ट्रोल को कम करता है
भीगे हुए बादाम मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं जो टाइप 2 डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. मैग्नीशियम की एक उचित खुराक हाई कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है.
बादाम खाने के फायदे तो हैं लेकिन तभी जब आप इसे सीमित मात्रा में खाते हैं. इसीलिए आप ये सुनिश्चित करें हर रोज़ 6-8 से अधिक बादाम ना खाएं क्योंकि इसे अधिक खाने से आपका वज़न बढ़ सकता है और शरीर की गर्मी भी बढ़ सकती है. इसीलिए एक दिन में 3-4 बादाम अच्छी सेहत के लिए काफी हैं.
और भी देखें: नाक के सूखेपन से राहत दिलाएगा बादाम का तेल