जीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. जीरे का पानी वज़न कम करने में आपकी मदद कर सकता है. हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं वो तरीके जिनसे जीरे का इस्तेमाल वज़न कम करने के लिए किया जा सकता है.
1. एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा रात भर भिगोकर रख दें. सुबह इसे उबालें और चाय की तरह इस पानी को पिएं. बचा हुआ जीरा खा लें. इसके रोजाना सेवन से शरीर में फालतू चर्बी निकल जाती है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस पानी को पीने के बाद 1 घंटें तक कुछ न खाएं.
2. भुनी हुई हींग, काला नमक और जीरा समान मात्रा में लेकर इसका पाउडर बना लें. इस पाउडर को दिन में 2 बार दही के साथ लें. ये ना सिर्फ आपका मोटापा कम करता है बल्कि कॉलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल करता है.
3. जीरे के साथ अदरक और नींबू का सेवन करना भी वेट लॉस में काफी मदद करता है. इसके लिए अदरक, गाजर और हरी सब्ज़ियों को उबालें. इसमें जीरा पाउडर, नींबू और कटी हुई अदरक डालें. रात को इस सूप को पीने से वजन कम होगा.