दिल्ली में कोरोना वायरस से फैले संक्रमण के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज कोवाई वेणुगोपाल की कोरोना से सोमवार को मौत हो गई. उनकी उम्र करीब 50 साल थी. वो तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे. वेणुगोपाल साकेत की फैमिली कोर्ट में कार्यरत थे. बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में 6 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है.