हार पचा नहीं पा रही है RJD, इसीलिए EVM का मुद्दा उठाया: सुशील मोदी

Updated : Nov 11, 2020 09:25
|
Editorji News Desk

बिहार चुनाव में NDA को बहुमत मिल चुका है लेकिन विपक्ष EVM को लेकर सवाल उठा रहा है. जिस पर बीजेपी नेताओं ने भी पलटवार किया है. सुशील मोदी ने कहा कि हार के बाद इस तरह का दोष मढ़ना जनादेश का अपमान है. बिहार की जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है और विपक्ष को इसका सम्मान करना चाहिए. सुशील मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने जिस तरीके से अपना विरोध प्रदर्शित किया है, वह उनकी हताशा को ही दिखाता है. वहीं बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं क्योंकि NDA तथा RJD के बीच इतना अंतर है कि इसमें अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि RJD का एक ही एजेंडा है जीते तो ठीक और अगर नहीं जीते तो चीटिंग का आरोप लगाते हैं.

Sushil Kumar Modiकांग्रेसबिहारसुशील मोदीCongressRJDराहुल गांधीनीतीश कुमारRahul GandhiBiharसुशील कुमार मोदीआरजेडीNitish KumarBJPबीजेपी

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'