दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नए नए कप्तान बने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammed Azharuddin) ने बड़ी बात कह दी है. अजहरुद्दीन ने कहा कि ऋषभ पंत के कप्तान बनने से वो जरा भी हैरान नहीं हैं. अजहर ने तो ये भी कह दिया कि भविष्य में पंत टीम इंडिया के कप्तान (Captain) बनने के दावेदार होंगे. अजहरुद्दीन ने ट्वीट कर पंत की तारीफ की और लिखा, 'पिछले कुछ हफ्ते ऋषभ पंत के लिए बेहतरीन रहे और उन्होंने तीनों फॉर्मेट में खुद को स्थापित किया. अगर पंत को चयनकर्ता भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर देखें तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए. पंत का आक्रामक खेल आने वाले वक्त में टीम इंडिया को काफी फायदा पहुंचाएगा.'