रिया चक्रवर्ती अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ सोमवार को NCB ऑफिस पहुंचीं. सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्हें यहां अपना अटेंडेंस लगाने पहुंचना पड़ा. रिया को मिली बेल की शर्तों के मुताबिक उन्हें छह महीने तक हर महीने के पहले सोमवार को ऐसी हाजिरी लगानी है. 2021 की ये उनकी पहली ऐसी हाजिरी है.