पकोड़े तलने से लेकर सब्ज़ियां भूनने तक, लगभग हर किचन में कुकिंग तेल के इस्तेमाल के बिना अधूरा है खासकर भारतीय किचन में. कुकिंग में बार-बार इस्तेमाल होने की वजह से अक्सर लोग बर्बाद होने से बचाने के लिए एक ही तेल को कई बार इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, क्या इस तरह से तेल का कई बार इस्तेमाल करना ठीक है? आपको बता दें कि ऐसा करना बिलकुल भी सेफ नहीं है और ऐसा करने से आप सीरियस हेल्थ कॉम्प्लिकेंशस को बुलावा दे रहे हैं.
यह भी देखें: रॉ, कोल्ड प्रेस्ड या रिफाइंड: कौन सा तेल है कुकिंग के लिए बेस्ट?
यूएस नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) के अनुसार, खाना पकाने के बाद तेल को दोबारा गर्म करने से ज़हरीले पदार्थ निकलते हैं जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है. ये डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी परेशानियों जैसी बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकता है. इसके साथ ही दोबारा इस्तेमाल हुए तेल में बना खाना खाने से आपको एसिडिटी, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के बढ़ने जैसी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है.
Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) की गाइडलाइंस के मुताबिक, तेल को रिहीट करने की आदत को सख्ती से अव्यॉड करना चाहिए और अगर आपको इसका फिर से इस्तेमाल करना ही है तो ट्रांस फैट के बनने से बचने के लिए आप ऐसा सिर्फ तीन बार ही कर सकते हैं. हालांकि, किसी तेल को कितनी बार फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है ये पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि इसमें किस तरह का भोजन तला जा रहा है और इसे किस तापमान और कितने समय तक गर्म किया जा रहा है.
यह भी देखें: Viral Kitchen Hack: ज्यादा तेल होने से बिगड़ गया है सब्जी का स्वाद तो बेहद काम आएगा ये वायरल नुस्खा
इसलिए, बर्बादी से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि खाना बनाने और तलने के लिए सीमित मात्रा में ही तेल का इस्तेमाल करें.