इजरायल में एक यहूदी तीर्थ स्थल (Jewish pilgrimage site) पर मची मगदड़ में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. PTI के मुताबिक दूसरी शताब्दी के संत रब्बी शिमोन बार योचाई (Saint Rabbi Shimon Bar Yochai) की कब्र पर तीर्थयात्रा के मकसद से यहूदी समाज के हजारो लोग पहुंचे थे. इसी दौरान वहां अचानक भगदड़ मच (Sudden stampede) गई. जिसके बाद बचने के लिए लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए.
महामारी के बाद से इजरायल में यह तीर्थयात्रा सबसे बड़ी सार्वजनिक सभा थी. इजरायल के राहत कर्मियों का कहना है कि मौके पर 38 लोगों के शव बरामद किए हैं. बता दें कि कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के कारण पिछले साल इस धार्मिक स्थल को बंद कर दिया गया था. हालांकि इस साल इजरायल ने वैक्सीनेशन के बड़े अभियान के बाद इसे खोल दिया था और लोगों को तीर्थयात्रा की अनुमति दी थी.