Rajiv Gandhi Birth Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पूर्व वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जयंती है. इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आज़ाद और अधीर रंजन चौधरी समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वीरभूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राहुल ने अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित किए. शुक्रवार को इस मौके पर दिल्ली में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी. इसके अलावा रक्तदान शिविर, खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.
बता दें राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे. तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में 21 मई, 1991 को आम चुनाव के प्रचार के दौरान LTTE के एक आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने Twitter से बनाई दूरी, क्यों अब Facebook और Instagram पर एक्टिव?