राजस्थान: किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, भीड़ ने किया पथराव

Updated : Apr 02, 2021 20:50
|
Editorji News Desk

राजस्थान में भारतीय किसान यूनियन के नेता और प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला हुआ है. यह हमला तब हुआ जब टिकैत अलवर के हरसौरा में सभा को संबोधित कर बानसूर जा रहे थे. इसी बीच ततारपुर में भीड़ ने टिकैत के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव में टिकैत की कार के शीशे टूट गये. इस दौरान असामाजिक तत्वों ने टिकैत पर स्याही भी फेंकी. हालांकि समय रहते पुलिस ने हालात पर काबू करते हुए सुरक्षा घेरे में टिकैत को वहां से निकाल लिया. काफिले पर हमला के बाद राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा है कि, 'राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर रोड पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें'. टिकैत ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उनकी कार के पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है. बता दें कि राकेश टिकैत देशभर में घूम-घूमकर पंचायतों और सभाओं को संबोधित कर रहे हैं.

farmerrakesh tikaitBJPAlwarRajasthanFarmersfarm lawsfarm billAttackconvoy

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या