कोरोना के बढ़ते मामलों के तहत कई शहरों में नाइट कर्फ्यू और सेवाओं पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं. इसी बीच अब लोगों को रेल सेवा पर पाबंदी लगने का डर सताने लगा है. लेकिन शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ट्रेनों को रोकने या उसपर पाबंदी लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि ट्रेनों की कोई कमी नहीं है, मांग के अनुसार ट्रेनें चलाईं जाएंगी. उन्होंने कहा कि यात्रियों की बड़ी संख्या होने की वजह से, हम कोविड नेगेटिव रिपोर्ट नहीं मांग सकते. साथ ही कहा कि महाराष्ट्र में भी ट्रेनों की आवाजाही रोकने या कम करने के लिए अभी तक कोई आधिकारिक निर्देश नहीं मिला है. यहां जिन मजदूरों के पलायन की बात कही जा रही है वो पलायन नहीं है बल्कि रेलवे के सामान्य यात्री हैं. जो नाइट कर्फ्यू से बचने के लिए जल्दी स्टेशन पहुंच जाते हैं.