Rahul Gandhi: नीरज चोपड़ा के बहाने राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- अब इनाम की राशि भी दो!

Updated : Aug 09, 2021 14:31
|
Editorji News Desk

टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल दिलाकर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के बहाने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने BJP और मोदी सरकार (Narendra Modi) पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उनका हक भी मिलनी चाहिए, ना कि खेल बजट (Sports budget) में कटौती. फोन कॉल का विडियो बहुत हुआ, अब इनाम की राशि भी दो!

दरअसल राहुल गांधी ने नीरज चोपड़ा के कुछ पुराने ट्वीट्स को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. 26 जून 2019 को नीरज चोपड़ा ने लिखा था, 'आपने जो खिलाड़ियों को इनाम राशि देने का वादा किया था कृपया उसे पूरा करें ताकि हम इन चीजों से ध्यान हटाकर अपना पूरा फोकस आने वाले ओलिंपिक खेलों पर लगा सकें और अपने देश व राज्य का नाम रोशन कर सकें.'

राहुल गांधी ने नीरज चोपड़ा का एक और पुराना ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'सर जब हम मेडल जीतकर आते हैं तो पूरा देश खुश होता है और आप भी गर्व से कहते हैं कि हमारे हरियाणा के खिलाड़ी हैं. हरियाणा के खिलाड़ियों ने खेल जगत में अपनी अलग से छाप छोड़ी है, दूसरे राज्य भी हरियाणा की मिसाल देते हैं. कृपया करके इस मिसाल को कायम रहने दीजिए.'

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Twitter Account: कांग्रेस का दावा- अस्थायी रूप से लॉक किया गया राहुल का अकाउंट

Tokyo OlympicRahul GandhiJavelin throwNeeraj Chopra

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'