कांग्रेस नेता राहुल गांधी Twitter पर अनलॉक (Rahul Gandhi, Congress) किए जाने के बाद भी दूरी बनाए हुए हैं. राहुल 14 अगस्त से ही अकाउंट अनलॉक (Account Unlock) होने पर लौट आए, लेकिन उन्होंने 6 अगस्त के बाद एक भी ट्वीट नहीं किया है. राहुल इन दिनों Facebook, Instagram और Teligram के जरिए अपनी बातों को जनता के सामने रख रहे हैं. हालांकि Twitter पर राहुल गाधी के सबसे अधिक 1.96 करोड़ फॉलोअर्स हैं. खबर है कि राहुल अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय होकर ट्विटर की तरह अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते हैं.
दरअसल दिल्ली में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बच्ची की मां को गले लगाए फोटो साझा के बाद ट्विटर ने 6 अगस्त को राहुल गांधी का अकाउंट लॉक कर दिया था.
यह भी पढ़ें: Tej Pratap Vs Tejaswi: क्या तेज प्रताप की हरकतों से नाराज हैं लालू यादव, जानें तेजस्वी क्या बोले?