कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर पीएम मोदी पर वार किया है. शुक्रवार को पीएम मोदी ने सांकेतिक दांडी मार्च को हरी झंडी दी, जिसके बाद राहुल ने ट्वीट कर कहा - बापू के दांडी मार्च की परंपरा आज देश के अन्नदाता निभा रहे हैं. किसान विरोधी मोदी सरकार अंग्रेज़ी हुकूमत की तरह सत्याग्रह को कुचलने में लगी है. जीतेगा सत्याग्रह ही, अहंकार नहीं. राहुल ने गांधी जी के दांडी मार्च को किसान आंदोलन से जोड़कर सोशल मीडिया पर दो और पोस्ट भी किए, इनमें उन्होंने मोदी सरकार और संघ को निशाने पर लिया.