अदाकारा जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग एक बार फिर से रोक दी गई है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी किसानों ने कपूर की फिल्म की शूटिंग रोक दी. किसानों ने शूटिंग इसलिए रोक दी क्योंकि वो तीन कृषि कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में जाह्नवी से सर्मथन की मांग कर रहे थे. किसान चाहते हैं कि जाह्नवी उनके समर्थन में बयान दें और इसी वजह से फिल्म की शूटिंग को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया. बता दें कि इसके पहले भी एक बार इस अदाकारा की फिल्म "Good Luck Jerry" की शूटिंग को पंजाब में इसी तरह से रोका जा चुका है.