राहुल-प्रियंका ने की CBSE एक्ज़ाम पर पुनर्विचार करने की मांग, कहा- युवाओं की जान से ना हो खिलवाड़

Updated : Apr 11, 2021 18:29
|
Editorji News Desk

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सीबीएसई परीक्षाओं के आयोजन पर फिर से विचार करने को कहा है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना की सेकेंड वेव के बाद सीबीएसई एक्ज़ाम करवाने को लेकर फिर से सोचने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि 
व्यापक निर्णय लेने से पहले सभी हितधारकों से परामर्श लिया जाना चाहिए. 

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश  पोखरियाल निशंक को चिट्ठी लिख कर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग की थी. प्रियंका ने खत में लिखा था कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ होने से छात्रों की सुरक्षा सुनश्चित करना असंभव होगा. छात्रों के संक्रमित होने की स्थिति में सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

Rahul GandhiBOARD EXAMPriyanka GandhiRamesh Pokhriyal Nishank

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?