ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (Prince Philip) की अंतिम विदाई लैंड रोवर (Land Rover) कार से होगी. प्रिंस फिलिप ने 15 साल पहले इस गाड़ी को बनाने में मदद की थी. कहा जा रहा है कि ये गाड़ी एक संशोधित डिफेंडर 130 गन बस है, जिसे साल 2005 में प्रिंस फिलिप ने बनाया था. प्रिंस का अंतिम संस्कार शनिवार को दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के विंडसर कैसल (Windsor castle) में होगी. दौरान सेंट जॉर्ज चैपल तक एक छोटा सा जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें रॉयल परिवार और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के घर के सदस्य ताबूत के पीछे चलेंगे. बता दें कि प्रिंस फिलिप का शुक्रवार यानी 9 अप्रैल को 99 साल की उम्र में निधन हो गया.