प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ताज नगरी आगरा के मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. ये प्रोजेक्ट कुल 8 हजार करोड़ रुपये का है. इसमें 2 कॉरिडोर होंगे जिनकी कुल लंबाई 29.4 किलोमीटर है और ये आगरा के प्रमुख दार्शनिक जगहों को जोड़ेगा. इसमें आगरा का ताज महल, आगरा किला और सिकंदरा शामिल हैं. इस मेट्रो सेवा से 26 लाख लोगों को फायदा होगा और हर साल यहां आने वाले 60 लाख सैलानी भी इसका लाभ ले सकेंगे. इस प्रोजेक्ट के 5 साल में पूरा होने की बात कही गई है. उद्घाटन के मौके पर इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.