कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन किल्लत (oxygen shortage) को लेकर आलोचना झेल चुकी दिल्ली सरकार (Delhi government) ने अब पहले से ही तीसरी लहर के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) ने चीन से 6,000 ऑक्सीजन सिलिंडर इंपोर्ट किए हैं (imported 6,000 oxygen cylinders from China), जिन्हें स्टोर करने के लिए तीन ऑक्सीजन सिलेंडर डिपो बनाए गए हैं.
सीएम केजरीवाल ने बताया कि चीन से इंपोर्ट किए जा रहे 6 हजार सिलिंडर में से 4400 सिलिंडर आ चुके हैं और बाकी 1600 सिलिंडर के भी जल्द आने की संभावना है. उन्होंने इसके लिए HCL और Giveindia फाउंडेशन का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने दिल्ली सरकार को ये डोनेट किया है. साथ ही उन्होंने इन ऑक्सीजन सिलिंडर्स को चीन से दिल्ली तक लाने में मदद करने के लिए केंद्र सरकार और खासतौर से बीजिंग में भारतीय दूतावास का भी शुक्रिया अदा किया.