राहुल गांधी के 'आपातकाल' वाले बयान पर जावड़ेकर का पलटवार, कहा- RSS को समझने में बहुत वक्त लगेगा

Updated : Mar 03, 2021 17:15
|
Editorji News Desk

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान को हास्यापद कहा है जिसमें उन्होंने माना कि इमरजेंसी एक गलती थी लेकिन कांग्रेस ने कभी सरकारी संस्थानों को कब्जाने की कोशिश नहीं की. जावड़ेकर ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि इमरजेंसी के दौरान मंत्री, सांसद और विधायक सबको जेल में डाला गया. प्रेस की आजादी छीन ली गई, लगभग सभी पार्टियों को बैन कर दिया गया था. साथ ही जावड़ेकर ने कहा कि आरएसएस को समझने में राहुल गांधी को अभी काफी वक्त लगेगा.

आपको बता दें कि एक यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन बातचीत में राहुल गांधी ने कहा था कि आपातकाल गलत था, लेकिन कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा जमाने की कोशिश नहीं की जैसा कि अभी हो रहा है. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि संस्थानों पर आरएसएस का वैचारिक प्रभुत्व हावी हो रहा है और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंच रही है. 

EmergencyPrakash JavadekarRahul Gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'