इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष पर पोप फ्रांसिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. पॉप ने कहा कि उनकी तरफ से ऐसे संकेत दिए जा रहे हैं कि वे भविष्य का निर्माण नहीं करना चाहते हैं बल्कि विध्वंस करना चाहते हैं. पोप बोले कि ईश्वर ने हम सभी इंसानों को बराबर हक, कर्तव्य और सम्मान के साथ बनाया और भाई की तरह रहने का निर्देश दिया है. मैं अपील करता हूं कि ईश्वर के नाम पर इस हिंसा को जल्द से जल्द बंद किया जाए. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी अपील कि के वो शांति, संयम और वार्ता के रास्ते तलाश कर इस संघर्ष को रोकने के लिए आगे आए.