फ्रांस की मैगजीन शार्ली एब्दो(Charlie Hebdo Cartoon) में छपे पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून को लेकर पाकिस्तान(Riots in Pakistan) में लगातार बवाल जारी है. रविवार को भड़की हिंसा में पुलिसबल के एक्शन में 3 लोगों की जान चली गई. जिससे गुस्साए प्रतिबंधित कट्टर इस्लामी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक ने पांच पुलिस अधिकारियों को अगवा कर लिया और बंधक बनाकर यातनाएं दी. इसमें एक DSP भी शामिल है.
दरअसल पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-लब्बैक (TLP) ने फ्रांस के राजदूत को 20 अप्रैल तक देश से निष्कासित करने की समयसीमा दी थी. जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने संगठन को आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया और इसके प्रमुख साद हुसैन को गिरफ्तार भी कर लिया. सरकार की इस कार्रवाई से संगठन भड़क गया. TLP संगठन ने पंजाब प्रांत में एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर वहां के अधिकारियों को बंधक बना लिया. इस हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल भी हुए जिनका इलाज चल रहा है.