PM नरेंद्र मोदी ने ली कोवैक्सीन की दूसरी डोज़, लोगों से भी टीका लगवाने की अपील

Updated : Apr 08, 2021 08:26
|
Editorji News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार सुबह दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का दूसरा टीका लगवाया है. ये जानकारी खुद पीएम ने ट्वीट कर सार्वजनिक की.

मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''एम्स में मैंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली. वायरस को हराने के लिए हमारे पास जो कुछ तरीके हैं उनमें से एक वैक्सीनेशन है. अगर आप वैक्सीन लगवाने के लिए उपयुक्त हैं तो जरूर लगवाएं.''

PM मोदी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने दी. उनके साथ पंजाब की नर्स निशा शर्मा मौजूद रहीं. वैक्सीनेशन के बाद नर्स निशा शर्मा ने मीडिया से कहा कि आज सुबह ही हमें पता चला कि प्रधानमंत्री को वैक्सीन की दूसरी डोज देनी है. PM ने मुझसे पूछा कि आप कहां से हो, इसके बाद उन्होंने थोड़ी देर बात की और साथ में फोटो भी ली.

बता दें कि पीएम मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की पहली डोज़ 1 मार्च को ली थी.  

यह भी पढ़ें | कोरोना पर सभी मुख्यमंत्रियों से आज चर्चा करेंगे PM, वैक्सीनेशन पर भी होगा मंथन

Corona VaccinationCovaxinAIIMSNarednra Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?