प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर ढाका पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत खुद बांग्लादेश की PM शेख हसीना (Sheikh hasina) ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया. कोरोना महामारी के बीच 15 महीने बाद PM मोदी विदेश यात्रा पर गए हैं. मोदी के दौरे के मद्देनजर ढाका (Dhaka )में त्योहार जैसा माहौल है. PM बांग्लादेश की आजादी (Bangladesh independence) के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित जश्न में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे हैं. वे नेशनल परेड स्क्वायर पर आयोजित समारोह में बतौर विशेष अतिथि शामिल होंगे. वैसे PM का बांग्लादेश का दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग होगी. PM मोदी ढाका से बाहर ठाकुरबाड़ी (Thakurbari) इलाके में मौजूद मतुआ हिंदू समुदाय के एक मंदिर में भी जाएंगे. इसके बाद वे PM शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.